बिग बॉस 13 प्रोमो- गाडी मंजिल पर सिर्फ 4 हफ़्तों में पहुँच जाएगी!

बिग बॉस 13 प्रोमो- गाडी मंजिल पर सिर्फ 4 हफ़्तों में पहुँच जाएगी!
By Vikas Tiwari

बिग बॉस 13 का प्रोमो जारी हो गया है जिसमे सलमान स्टेशन मास्टर के अवतार में बिग बॉस 13 की अनाउंसमेंट करते नज़र आ रहे हैं और फैन्स की एक्साइटमेंट थामे नहीं थम रही.

सलमान खान बिग बॉस की जान हैं और इसीलिए बिना सलमान के अब इस शो को इमेजिन करना मुश्किल है. ऐसे में बिग बॉस के तेरहवें सीजन के लिए दर्शकों की उत्सुकता बढाने के लिए इस बार प्रोमो में सलमान स्टेशन मास्टर बने नज़र आ रहे हैं और हमसे कह रहे हैं की 'इस बार दिस सीजन है मेरा और बहुत है टेढ़ा'.

कलर्स द्वारा जारी किये गए इस प्रोमो में सलमान स्टेशन के तौर पर अपने ऑफिस में बैठे हैं और कह रहे हैं 'कृपया ध्यान दें, इस बार बिग बॉस की गाडी होगी सितारा स्पेशल. 4 हफ़्तों में पहुंचाएगी फिनाले पे तत्काल, उसके बाद भी सेलिब्रिटीज कुरता फाड़ के बनाएँगे रुमाल. जल्दी आइये वरना पछताइये'.



ऐसे में 2 बातें तो साफ़ है, की बिग बॉस के इस सीजन में इस बार कुछ बहुत ही अलग होने वाला है और दूसरी ये की बिग बॉस का इस बार का सफ़र 100 दिन की जगह सिर्फ 28 दिन का हो सकता है, क्यूंकि प्रोमो में खुद सलमान कह रहे हैं की 'इस बार बिग बॉस की गाडी होगी सितारा स्पेशल. 4 हफ़्तों में पहुंचाएगी फिनाले पे तत्काल', यानी फिनाले सिर्फ 4 हफ़्तों में ही आएगा.

मतलब शो के प्रतिभागियों के पास इस बार वक़्त बहुत कम होगा और शो जीतने की तयारी 3 गुना तेज़ी से करनी पड़ेगी ऐसे में ये देखना रोमांचक होगा की आखिर क्या क्या नए ट्विस्ट आने वाले हैं इस बार. बिग बॉस सीजन 13, 29 सितम्बर से प्रसारित होगा.

End of content

No more pages to load