सलमान - अलिया की इंशाअल्लाह पर फ़िलहाल लगा स्टॉप!

सलमान - अलिया की इंशाअल्लाह पर फ़िलहाल लगा स्टॉप!
By Vikas Tiwari

सलमान खान और अलिया भट्ट की जोड़ी को पहली बार ऑनस्क्रीन देखने के लिए दोनों के फैन्स काफी एक्साइटेड थे खासकर क्यूंकि फिल्म को डायरेक्ट संजय लीला भंसाली करने वाले थे.

लेकिन दिन में खबर आने के बाद की सलमान की ये फिल्म डिले हो गयी है, अब खबर आ रही है की 'इंशाअल्लाह' को फ़िलहाल के लिए बंद कर दिया गया है. जी, सही पढ़ रहे हैं आप, सलमान ने अपने ट्वीटर पर फैन्स को बताया था की 'इंशाअल्लाह' फ़िलहाल डिले हो गयी है लेकिन वे अगले साल ईद पर सिल्वर स्क्रीन पर हाज़िर ज़रूर होंगे. जिसके बाद कयास लगाये जाने लगे की शायद सलमान ईद पर किक 2 लेकर आ सकते हैं. मगर अब संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस 'भंसाली प्रोडक्शन' ने ट्वीट करके फैन्स से ये खबर साझा की, की सलमान और अलिया की 'इंशाअल्लाह' फ़िलहाल के लिए रोक दी गयी है-



साथ ही ये भी कहा गया है की जल्द ही फिल्म को लेकर आगे की अनाउंसमेंट भी की जाएगी. यह खबर आते ही इस पर फैन्स की प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गयी, कुछ ने इस खबर पर अपना दुःख जताया तो कुछ ने इस बात का मजाक भी उड़ाया-







अब आगे क्या होगा ये जानने के लिए फैन्स इंतज़ार के अलावा कुछ और कर भी नहीं सकते हैं. बहरहाल सलमान की दबंग 3 की शूटिंग जारी है. फिल्म को डायरेक्ट प्रभु देवा कर रहे हैं, जिसमे सलमान के 2 अलग - अलग अवतार देखने को मिलेंगे एक किशूरावस्था और एक एडल्ट. फिल्म 20 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load