क्लैश: बॉक्स ऑफिस पर पहली बार होगी सलमान - अक्षय की तकरार

क्लैश: बॉक्स ऑफिस पर पहली बार होगी सलमान - अक्षय की तकरार
By Vikas Tiwari

हाल ही में सलमान की अगले साल ईद पर रिलीज़ होने वाली फिल्म 'इंशाअल्लाह' जिसमे वे एक बार फिर संजय लीला भंसाली के साथ काम करने वाले थे और अलिया भट्ट के साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले थे वह फिल्म अब फ़िलहाल के लिए रोक दी गयी.

इस चौंकाने वाली खबर से सलमान के फैन्स काफी दुखी नज़र आये लेकिन सलमान ने ट्वीट कर अपने फैन्स से ये ज़रूर कहा की 'इतना मत सोचना मेरे बारे में दिल में आता हूँ और ईद पे भी'-



जी, फैन्स को इससे कुछ राहत मिली और इशारा है सलमान की अगली फिल्म 'किक 2' की ओर जिसमे वे जैकलीन के साथ फिर दिखने वाले हैं अगले साल ईद पर रिलीज़ होगी. अब ऐसे में एक चौंकाने वाली खबर और आ रही है, अक्षय कुमार की साउथ इंडियन सुपरहिट हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कंचना' का हिंदी रीमेक 'लक्ष्मी बम' भी अगले साल ही ईद पर रिलीज़ होने वाली है!

जी, आखिरकार सलमान और अक्षय की बॉक्स ऑफिस पर भिडंत होनी पक्की है, जहाँ सलमान की हाल की सभी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं वहीँ अक्षय की भी सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं उनकी मिशन मंगल भी 150 करोड़ क्लब में शामिल हो गयी है ऐसे में अगले साल ईद का क्लैश ज़बरदस्त होने वाला है, तो क्या होगा ईद पे ये जानने के लिए तो अगले साल की ईद का इंतज़ार करना पड़ेगा.

फ़िलहाल फिल्मों की बात करें तो सलमान जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा के साथ दबंग 3 लेकर आने वाले हैं, फिल्म 20 दिसम्बर कोरिलिज़ होगी और अक्षय की अगली फिल्म है फरहद समजी द्वारा निर्देशित 'हाउसफुल 4' होगी जो की दिवाली पर यानी 25 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load