नो एंट्री 2 अनाउंस! क्या फिल्म में होंगे सलमान ?

नो एंट्री 2 अनाउंस! क्या फिल्म में होंगे सलमान ?
By Vikas Tiwari

जोर शोर से चर्चा में चल रही संजय लीला भंसाली के साथ सलमान - अलिया की फिल्म इंशाअल्लाह तो फ़िलहाल के लिए बंद हो गयी, फैन्स दुखी हुए मगर ऐसे में फैन्स के ज़ख्मों पे मलहम लगाने के लिए नो एंट्री के प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने ट्वीट कर एक घोषणा कर दी है जिसे सल्ल्लू के फैन्स सुन के और पढ़ के भी बहुत खुश होंगे.

कल सलमान खान, अनिल कपूर की फिल्म नो एंट्री को रिलीज़ हुए 14 साल हो गए ऐसे में फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने ट्वीट कर फिल्म की टीम को इसकी बधाई दी और साथ ही यह भी लिखा की जल्द ही आपको इसका पहले से ज्यादा शरारती और एंटरटेनिंग सिक्वल एन्जॉय करने को मिलेगा.



हालांकि नो एंट्री 2 की स्टार कास्ट का कोई ज़िक्र अब तक नहीं किया गया है मगर संभव है की सलमान तो इस फिल्म होंगे ही, उनके बिना फिल्म का सिक्वल अधूरा रहेगा और अब जब सलमान की इंशाअल्लाह भी ठन्डे बसते में चली गयी है तो सलमान फिल्म की डेट्स का इस्तेमाल नो एंट्री 2 के लिए कर सकते हैं.

बता दें की अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित नो एंट्री में सलमान खान और अनिल कपूर के साथ फरदीन खान, लारा दत्ता, बिपाशा बासु, सेलिना जेटली और ईशा देओल ने भी अहम् भुमकएं निभायी थी और ये फिल्म 2005 की सबसे बड़ी हिट भी रही थी.

फ़िलहाल सलमान की अगली फिल्म सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज़ खान, किचा सुदीप और माही गिल स्टारर 'दबंग 3' है, इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी साईं मांजरेकर भी अपना डेब्यू कर रही हैं. प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही दबंग 3, 20 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load