तो इस कारण सलमान ने छोड़ी इंशाअल्लाह

तो इस कारण सलमान ने छोड़ी इंशाअल्लाह
By Vikas Tiwari

सलमान खान और संजय लीला भंसाली के 20 साल बाद एक साथ फिल्म करने पर हर कोई उत्सुक था लेकिन फैन्स के दिल तब टूट गए तब संजय लीला भंसाली ने अलिया भट्ट और सलमान खान की ये फिल्म बंद करने का फैसला किया.

फिल्म के बंद होने की खबर आते ही बॉलीवुड में अफवाहों का बाजार इंशाअल्लाह के बंद होने की पीछे क्या कारण थे इन ख़बरों से भर गया, किसी का कहना था की सलमान के पास संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के लिए डेट्स कम थी जबकि भंसाली फिल्म को जल्दबाज़ी में शूट नहीं करना चाहते थे तो किसी ने कहा की सलमान को फिल्म की स्किप्ट का सेकंड पार्ट पसंद नहीं आया इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया.

और अब उडती - उडती खबर है की सलमान चाहते थे की इंशाअल्लाह में भंसाली अलिया के साथ - साथ फिल्म में 'जय हो' और 'रेस 3' में उनके साथ काम कर चुकी डेज़ी शाह और शाहरुख़ की 'फैन' में दिख चुकी अभिनेत्री वलुस्चा डीसूज़ा को कास्ट करें जबकि अपनी फिल्मों को गंभीरता से लेने वाले भंसाली इस बात के लिए राज़ी नहीं हुए और इसके बाद क्या हुआ ये जगजाहिर है.

हालंकि सलमान ने ये भी कहा है की भंसाली और उनके बीच कोई कडवाहट नहीं है, वे अब भी दोस्त हैं और सलमान भंसाली के साथ आगे काम ज़रूर करना चाहेंगे.

सलमान की अगली फिल्म प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही दबंग 3 है जो की 20 दिसम्बर को रिलीज़ होगी. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज़ खान, किचा सुदीप, माही गिल भी नज़र आएँगे.

End of content

No more pages to load