'सांड की आँख' से नेशनल स्पोर्ट्स डे पर भूमि - तापसी की एक झलक!

'सांड की आँख' से नेशनल स्पोर्ट्स डे पर भूमि - तापसी की एक झलक!
By Vikas Tiwari

भूमि पेड्नेकर - तपसी पन्नू स्टारर फिल्म 'सांड की आँख' से भारत के राष्ट्रीय खेल दिवस पर एक दोनों की एक झलक जारी की गयी है और दोनो इस तस्वीर में अपने किरदारों में बहुत ही खुश नज़र आ रही हैं.

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सांड की आँख' का टाइटल अंग्रेजी शब्द 'बुल्स आई' से लिया गया है. यह फिल्म शार्प शूटर्स चन्द्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की बायोपिक है. उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की चन्द्रो और प्रकाशी को 60 साल की उम्र के बाद कई राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताएँ जीतने के कारण 'शूटर दादी' और 'रिवाल्वर दादी' के नाम से भी जाना जाता है.



फिल्म में भूमि और तपसी अपने लुक की वजह से काफी चर्चा में रह चुकी है. रिलिज की गयी तस्वीर में दोनों एक स्टेडियम में खड़ी अपने हाथों में शूटिंग कार्ड्स लिए एक दुसरे की तरफ ख़ुशी से देखती हुई नज़र आ रही हैं. फिल्म में कई शूटिंग प्रतियोगितायें दिखाई जाएंगी जिनमे से यह एक का दृश्य है है.

बता दें 'सांड की आँख' में तापसी और भूमि के साथ - साथ प्रकाश झा, विनीत कुमार सिंह और निखत भी हमें अहम किरदारों में दिखेंगे. फिल्म के निर्माता हैं अनुराग कश्यप, रिलायंस एंटरटेनमेंट और निधि परमार. सांड की आँख 25 अक्टूबर को रिलीज़ की जाएगी.

End of content

No more pages to load