सोनम कपूर के ज़ोया व्लौग्स: परदे के पीछे की झलक

सोनम कपूर के ज़ोया व्लौग्स: परदे के पीछे की झलक
By Vikas Tiwari

सोनम कपूर और दुलकर रहमान की आगामी फिल्म 'द ज़ोया फैक्टर' का ट्रेलर फैन्स को खासा पसंद आया है, फिल्म की हटके थीम के लिए द ज़ोया फैक्टर और खासकर सोनम की तारीफ भी हो रही है जिसके कारण इसके ट्रेलर को 2 दिन में लगभग पौने 2 करोड़ बार देखा जा चुका है.

फिल्म के ट्रेलर के बाद अब सोनम इसे प्रमोट करने का एक और नायाब तरीका लेकर आई हैं, हर सिनेमा फैन में हमेशा ये जानने की उत्सुकता रहती ही है की आखिर उनके फेवरेट स्टार्स परदे के पीछे और फिल्म के हैवी प्रोमोशंस के दौरान किस तरह अपनी लाइफ और टाइम मैनेज करते हैं और यही सोनम आपके लिए लेकर आई हैं.

सोनम अपने इन्स्टाग्राम पर 'द ज़ोया फैक्टर' के रिलीज़ होने तक अपने सभी प्रोमोशनल इवेंट्स और दिन शुरू होने से लेकर दिन के अंत तक वे क्या - क्या करती हैं ये सब अपने फैन्स के साथ वीडियो के ज़रिये शेयर करती नज़र आएंगी और इसे उन्होंने नाम दिया है 'ज़ोया व्लौग्स' यानी विडियो ब्लॉग.

कल सोनम ने अपना पहला ज़ोया व्लौग सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमे सुबह उठने से लेकर किस तरह उनकी मेक उप टीम उन्हें प्रोमोशनल इवेंट्स के लिए तैयार करती है, इवेंट्स में क्या - क्या होता है उसके बाद और उनके पूरे दिन की कहानी फैन्स के साथ शेयर करती नज़र आ रही हैं-



ये व्लौग्स सोनम द ज़ोया फैक्टर की रिलीज़ तक हर रोज़ इन्स्टाग्राम पर शेयर करेंगी. फ़िलहाल आप उनके इन्स्टाग्राम पर पहले दिन का व्लौग देख सकते हैं.

द ज़ोया फैक्टर में सोनम पहली बार दुलकर रहमान के साथ स्क्रीन शरेकारती नज़र आएंगी. फिल्म अनुजा चौहान की किताब द ज़ोया फैक्टर पर आधारित है. इसका निर्देशन किया है अभिषेक शर्मा ने और निर्माता हैं फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ और ऐडलैब्स फिल्म्स द्वारा. फिल्म रिलीज़ होगी 20 सितम्बर को.

End of content

No more pages to load