राजकुमार और नुश्रत की 'तुर्रम खां' की रिलीज़ डेट फाइनल!

राजकुमार और नुश्रत की 'तुर्रम खां' की रिलीज़ डेट फाइनल!
By Vikas Tiwari

राजकुमार राव और नुश्रत भरुचा की फ्रेश जोड़ी जल्द ही आपके सामने कॉमेडी फिल्म 'तुर्रम खां' के ज़रिये सिल्वर स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है और अब इसकी रिलीज़ डेट भी फाइनल हो गयी है.

हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही यह सोशल कॉमेडी अगले साल 31 जनवरी को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. फिल्म की मुख्य अदाकारा नुश्रत भरुचा ने यह जानकारी फैन्स के साथ इन्स्टाग्राम पर साझा की-



गौरतलब है की फिल्म में जहाँ राजकुमार राव और नुश्रत पहली बार साथ काम करेंगे वहीँ फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता राजकुमार के साथ दूसरी बार काम करेंगे. राजकुमार इससे पहले हंसल मेहता की फिल्म 'शाहिद' में भी नज़र आये थे.

तुर्रम खां के निर्माता हैं अजय देवगन लव रंजन व अंकुर गर्ग. फिल्म में राजकुमार और नुश्रत के साथ मोहम्मद जीशान अयूब भी नज़र आएँगे. फ़िलहाल राजकुमार की अगली फिल्म मौनी रॉय और बोमन ईरानी के साथ मिखिल मुसाले की फिल्म 'मेड इन चाइना' है और नुश्रत 13 सितम्बर को रिलीज़ हो रही 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान खुर्राना के साथ नज़र आएंगी.

End of content

No more pages to load