आनंद राय - भूषण कुमार ने ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ के लिए मिलाया हाथ

आनंद राय - भूषण कुमार ने ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ के लिए मिलाया हाथ
By Vikas Tiwari

बॉलीवुड को तनु वेड्स मनु और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी सुपर हिट फ़िल्में देने वाले निर्देशक आनंद एल राय और टी सीरीज के संस्थापक और निर्माता भूषण कुमार ने फ़िल्में बनाने के लिए एक दुसरे से हाथ मिला लिया है.

खबर है दोनों दिग्गज साथ मिल कर बॉलीवुड में कंटेंट बेस्ड सिनेमा का निर्माण करने लिए साथ आये हैं. दोनों की साथ में पहली फिल्म होगी आर एस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित आयुष्मान खुर्राना और भूमि पेड्नेकर की सुपरहिट फिल्म शुभ मंगल सावधान का सिक्वल 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान'.



बता दें की शुभ मंगल ज्यादा सावधान में अयुश्मान खुर्राना ही लीड किरदार निभाएँगे, फिल्म समलैंगिकता पर आधारित होगी और आयुष्मान इसके एक समलैंगिक पुरुष का किरदार निभाते दिखेंगे. इसका टीज़र भी कुछ महीने पहले जारी किया गया था-



हितेश केवलिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आयुष्मान के साथ और कौन से सितारे नज़र आएँगे इसका खुलासा अब तक नहीं किया गया है. लेकिन अब शायद जल्द ही किया जाए क्यूंकी शुभ मंगल ज्यादा सावधान अगले साल 14 फ़रवरी यानी वैलेंटाइन्स डे पर रिलीज़ होंगी और ऐसे में फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जानी चाहिए.

फ़िलहाल आयुषमन नुश्रत भरुचा के साथ 13 सितम्बर को उनकी आगामी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में नज़र आएँगे. फिल्म का निर्देशन किया है राज शांडिल्य ने जिनकी यह डेब्यू डायरेक्टोरियल फिल्म है.

End of content

No more pages to load