अक्षय कुमार संग म्यूजिक विडियो में कृति सेनन की बहन नुपुर!

अक्षय कुमार संग म्यूजिक विडियो में कृति सेनन की बहन नुपुर!
By Vikas Tiwari

अक्षय कुमार मिशन मंगल की कामयाबी का जश्न मनाने के साथ - साथ फ़िलहाल अपनी आगामी फिल्मों में भी फ़िलहाल व्यस्त हैं मगर इन सब के बीच हाल ही में उन्होंने कृति सेनन की बहन और मॉडल नुपुर सेनन के साथ एक म्यूजिक विडियो शूट करने के लिए वक़्त निकाल ही लिया.

जी, हाल ही में खबर आई की अक्षय कुमार पंजाबी गायक बी प्राक के अगले म्यूजिक विडियो में क्रिति सेनन की बहन नुपुर सेनन के साथ नज़र आने वाले हैं जिसके लिए उन्होंने शूटिंग भी पूरी कर ली है. इस गाने को लिखा है लिरिसिस्ट जानी ने और कंपोज़ किया है बी प्राक ने.

खबर है की ये एक रोमांटिक गाना होने वाला है, जिसमे दोनों पहली बार साथ दिखेंगे. बता दें की कृति की बहन नुपुर की काफी समय से बॉलीवुड डेब्यू करने की बातें चल रही हैं मगर लगता है फिल्म से पहले वे सुपरस्टार अक्षय के साथ म्यूजिक विडियो में नज़र आएंगी. बी प्राक इससे पहले भी अक्षय की फिल्म केसरी के लिए 'तेरी मिटटी' गाना गाना चुके हैं जो की हिट भी रहा था और अब दूसरी बार दोनों कोल्लाबोरेट कर रहे हैं.

अक्षय कुमार की अगली फिल्म सरहद समजी के निर्देशन में बन रही हाउसफुल 4 है जिसमे वे कृति सेनन, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और रना दग्गुबती के साथ दिखेंगे. फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load