प्रभास की 'साहो' पर लगे कहानी चुराने के आरोप!

प्रभास की 'साहो' पर लगे कहानी चुराने के आरोप!
By Vikas Tiwari

किसी फिल्म को इंस्पिरेशन के नाम पर कॉपी करके अपनी तरफ से मिर्च मसाला डाल कर फिल्म बना देना कोई नयी बात नहीं है, ये सालों से होता आया है लेकिन कई बार दर्शकों को अपने फेवरेट स्टार्स से कॉपी - पेस्ट की उम्मीद नहीं होती मगर फिर भी उन्हें मिलता वही है.

बात करें बाहुबली प्रभास की तो उनकी हालिया रिलीज़ 'साहो' से तो दर्शकों को ऐसी उम्मीद बिलकुल नहीं थी मगर ख़बरों की मानें तो ऐसा हो चुका है. साहो को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों का भी मिला जुला रेस्पौन्स ही मिला हालांकि फिल्म ने पहले वीकेंड में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की जो की अब भी जारी है लेकिन अगर आपको लग रहा है की सुजीत के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी ओरिजिनल है तो आप निराश हो सकते हैं.

खबर है की साहो की कहानी एक फ्रेंच फिल्म 'लार्गो विन्च' से कॉपी की गयी है जब ये बात लार्गो विन्च के निर्देशक जेरोमे सल्ले तक पहुंचे तो उन्होंने भी साहो के निर्माताओं पर तंज कसते हुए ट्वीट किया 'लगता है लार्गो विन्च का दूसरा फ्रीमेक भी पहले की ही तरह बुरा है' उन्होंने ये भी लिखा की 'कृपया करके तेलुगु निर्देशक अगर मेरा काम कॉपी ही करना चाहते हैं तो ढंग से तो करें'.



बता दें की प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर साहो की कहानी फ्रेंच फिल्म लार्गो विन्च से हूबहू मेल खाती है, एक ताकतवर अरबपति आदमी की मौत के बाद उसका बेटा जिसके बारे में किसी को नहीं पता अपने पिता के हत्यारों से बदला लेने और उन्हें उनकी जायदाद पर कब्ज़ा करने से रोकता है.

इससे पहले भी साहो के गाने बेबी वोन्ट यू टेल मी का सीजीआई भी शिलो शिव सुलेमान की कला बर्निंग मैन से कॉपी किया गया था. 350 करोड़ रुपये लगाने के बाद भी अगर इतना कुछ कॉपी करना पड़े तो साहो को दर्शकों का नापसंद करना जायज़ है.

बावजूद इसके साहो ने भारत में अब तक 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है जिसमे से 93 करोड़ रुपये सिर्फ हिंदी वर्ज़न की कमाई है. साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, मंदिरा बेदी, चंकी पाण्डेय, महेश मांजरेकर, अरुण विजय, वेनेला किशोर, मुरली शर्मा ने भी अहम् किरदार निभाये हैं.

End of content

No more pages to load