चाय के लिए किकु शारदा ने भरा 78650 का बिल!

चाय के लिए किकु शारदा ने भरा 78650 का बिल!
By Vikas Tiwari

टीवी के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर किकु शारदा को कौन् नहीं जानता है, अपनी एक्टिंग और कलाकारी की वजह से देश भर में मशहूर हैं और जब वे कई बार रेस्टोरेंट्स और होटल्स में जाते हैं तो अपने फेम के कारण उन्हें बढ़िया डिस्काउंट भी मिलता होगा मगर इस बार शायद ऐसा नहीं हुआ.

हाल ही में किकु ने ट्विटर पर चाय और कॉफ़ी का एक बिल शेयर किया जिसका अमाउंट है 78650!. जी हाँ, किकु शारदा को इतनी बड़ी रकम चुकानी पड़ी एक कप चाय और कॉफ़ी के लिए तो सोशल मीडिया पर इसे शेयर करना तो बनता ही था, सो उन्होंने कर भी दिया-



लेकिन बात ये नहीं है, बात ये है की किकु ने बिल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा की वे ईस बात की शिकायत नहीं कर रहे हैं, किकु फ़िलहाल इंडोनेशिया के बाली शहर में छुट्टियाँ बिता रहे हैं जहाँ का ये बिल है और बाली के 78650 रूपए भारत में सिर्फ 400 रूपए के बराबर हैं.

किकु ने मजाक - मजाक में ही उस तरफ इशारा किया जब कुछ दिन पहले राहुल बोस को एक फाइव स्टार होटल में 2 केले खाने के लिए 500 रूपए का बिल थमा दिया गया था, राहुल ने बिल सोशल मीडिया पर शेयर किया था और यह मामला काफी बड़ा बन गया था. होटल को हर्जाना भरना पड़ा था और ये पूरा वाक्या सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. कीकू शारदा कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में अहम भूमिका निभाते हैं.

End of content

No more pages to load