By Vikas Tiwari
बॉलीवुड और दुनियाभर में अपनी मेहनत और एक्टिंग स्किल्स से अपना नाम बनाने वाले एक्टर राजकुमार राव के पिता सत्यपाल यादव का गुरूवार को 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.
राजकुमार के पिता सत्यपाल यादव ने गुरूवार को अस्पताल में अपनी आखिरी साँसें ली. गौरतलब है की वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और पिछले 17 दिनों से अस्पताल में भरती थे.
आज सुबह उनका गुरुग्राम के मदनपुरी शमशानघाट में उनके रिश्तेदारों और बाकी जानकारों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया. राजकुमार के पिता सत्यपाल यादव रेवेन्यु डिपार्टमेंट में सकारी कर्मचारी तैनात थे. उनके परिवार में पिता के साथ - साथ एक भाई अमित और बहन मौनिका भी हैं.
इससे पहले फिल्म 'न्यूटन' की शूटिंग के दौरान 2017 में राजकुमार की माता जी का भी देहांत हो गया था. राजकुमार अपनी मां के बेहद करीब थे और उनके जाने के बाद उन्होंने अपने नाम में एक एक्स्ट्रा 'M" भी जोड़ा था. ऐसे में अब राजकुमार के पिता का जाना उनके लिए बड़ा झटका है.
राजकुमार राव के पिता का 60 साल की उम्र में निधन
-
Saturday, September 07, 2019


