छिछोरे का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, पहले वीकेंड ताबड़तोड़ कमाई!

छिछोरे का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, पहले वीकेंड ताबड़तोड़ कमाई!
By Vikas Tiwari

श्रद्धा कपूर और सुशांत सिंह राजपूत की हालिया रिलीज़ 'छिछोरे', जिसमे दोनों पहली बार एक दुसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आए हैं दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है. नितेश तिवारी ने 'दंगल' के बाद अपनी अगली फिल्म से भी सिनेमाघरों में जादू बिखेर दिया है.

कॉलेज की यादें ताज़ा करती 'छिछोरे' की तारीफ में क्रिटिक्स और दर्शक दोनों ने बड़े - बड़े पुल बाँध दिए जिसकी वजह से कमाई के पुल भी दिन प्रतिदिन बड़े होते चले गए हैं.

View this post on Instagram

#CHHICHHORE

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on



जी, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.32 करोड़ रुपये की कमाई की और बढ़िया वर्ड ऑफ़ माउथ की वजह से दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में एक बड़ा उछाल देखा गया, फिल्म ने दूसरे दिन 12.25 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली.

तीसरे दिन भी कमाई में उछाल आना लाज़मी था और आया भी, और ख़बरों के मुताबिक छिछोरे ने तीसरे दिन 16 करोड़ रुपये के आस पास की कमाई की है. जिसके मुताबिक फिल्म का कुल वीकेंड कलेक्शन 35 करोड़ रूपए रहा है जो की बेहतरीन है.

गौरतलब है की 'साहो' की वजह से छिछोरे को कम स्क्रीन्स मिले थे जिसके बावजूद ये आंकड़ा ज़बरदस्त है. छिछोरे में सुशांत सिंह रजपूत और श्रद्धा कपूर के साथ साथ वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, प्रतीक बब्बर, नवीन पोलीशेट्टी, तुषार पाण्डेय, सहर्ष कुमार और मोहम्मद समद ने भी अहम् भूमिकाएं निभायी हैं.

End of content

No more pages to load