बिग बॉस सीजन 13 का नया प्रोमो: रेतघड़ी में क़ैद दिखे सलमान

बिग बॉस सीजन 13 का नया प्रोमो: रेतघड़ी में क़ैद दिखे सलमान
By Vikas Tiwari

बिग बॉस सीजन 13 को लेकर सलमान खान फैन्स की उस्तुकता बढती ही जा रही है और इसे और बढाने आ गया है बिग बॉस के अगले सीजन का एक नया प्रोमो.

प्रोमो में सलमान खान एक रेतघड़ी में क़ैद नज़र आ रहे हैं और हमें कह रहे हैं की ये सीजन काफी टेढ़ा होने वाला है और इस बार के सीजन में हमें एक ज़बरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेगा, साथ ही वे ये भी बताते हैं की यह सीजन सिर्फ 4 हफ़्तों में ख़त्म हो जाएगा, आम तौर पर बिग बॉस का एक सीजन 100 दिन के आस पास चलता है मगर इस बार ऐसा नहीं होगा जो की काफी एक्साइटिंग है.

कलर्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बिग बॉस का ये प्रोमो जारी करते हुए लिखा की 'टेलीविज़न का ब्लॉकबस्टर लेकर आ रहे हैं वन एंड ओनली सलमान खान! क्या आप तैयार हैं बिग बॉस 13 के लिए? कमिंग सून!'-



गौरतलब है की इससे पहले भी बिग बॉस 13 के दो प्रोमो रिलीज़ किये जा चुके हैं एक में सलमान स्टशन मास्टर और दूसरे में वे टीवी सीरियल नागिन की अदाकारा सुरभि ज्योति के साथ जिम करते हुए नज़र आ रहे थे. शो के प्रतिभागियों के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं जारी की गयी है. बता दें की बिग बॉस का 13वां सीजन सितम्बर 29 से प्रसारित होगा.

End of content

No more pages to load