By Vikas Tiwari
स्टार प्लस के हिट टीवी सीरियल 'कसौटी ज़िन्दगी की' ने सुर्खियाँ तब बटोरी थी जब मेकर्स ने कोमोलिका के किरदार में बिग बॉस की प्रतिभागी के तौर पर खूब चर्चे में रही टीवी अदाकारा हिना खान के नाम का ऐलान किया था. हिना खान की वजह से शो की टीआरपी भी काफी बढ़ गयी थी और उस किरदार में उनको काफी पसंद भी किया गया.
लेकिन, अगर सूत्रों के हवाले से आती खबर सच है तो जल्द ही आपको कसौटी ज़िन्दगी की में एक नयी कोमोलिका दिखने वाली है. जी, खबर है की हिना खान जल्द ही इस शो को अलविदा कहने वाली हैं क्यूंकि हिना अब टीवी छोड़ बॉलीवुड की तरफ बढ़ने का मन बना चुकी हैं और उन्होंने विक्रम भट्ट की एक फिल्म भी साइन कर ली है जिसका टाइटल है 'हैक्ड'.
अब इस वजह से हिना खान शो को बाय - बाय कहने वाली हैं जो की शो और शो के चाहने वालों के लिए बढ़िया खबर नहीं है. ख़बरों की मानें तो हिना की जगह लेंगी सीरियल 'टशन ए इश्क' की खूबसूरत अदाकारा जैसमीन भसीन. साथ ही इस रोल के लिए मधुरिमा तुली, रागिनी खन्ना और रिद्धि डोगरा के नामों पर भी विचार किया जा रहा है मगर जैसमीन का नाम फ़िलहाल सबसे आगे हैं.
अब इस रोल के लिए फाइनल किसे किया जाएगा ये तो अब तक तय नहीं हुआ है मगर एक चीज़ जो तय है वो ये की जो भी अभिनेत्री कोमोलिका का किरदार आगे निभाएगी उन मोहतरमा को मेहनत बहुत करनी पड़ेगी क्यूंकि हिना खान ने कोमोलिका का स्टैण्डर्ड इस शो में काफी बढ़ा दिया है और आगे भी इस किरदार से यही उम्मीद रहेगी.
'कसौटी ज़िन्दगी की' में नयी कोमोलिका बनेगी ये एक्ट्रेस?
-
Monday, September 09, 2019


