शाहरुख़ ने नकारी कोई भी फिल्म साइन करने की बात

शाहरुख़ ने नकारी कोई भी फिल्म साइन करने की बात
By Vikas Tiwari

हाल ही में एक खबर ने जोर पकड़ा की शाहरुख़ खान ने बॉलीवुड से लिया अपना ब्रेक ख़त्म कर दिया है और उन्होंने यशराज स्टूडियोज की एक बिग बजट एक्शन फिल्म साइन कर ली है जो की यशराज की अब तक सबसे महँगी फिल्म भी होने वाली है और फिल्म को टाइगर जिंदा है के निर्देशक अली अब्बास ज़फर डायरेक्ट करेंगे.

ये खबर सुन कर बादशाह खान के करोड़ों फैन्स उत्साहित हो उठे और बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी. लेकिन शाहरुख़ के फैन्स की ये ख़ुशी ज्यादा वक़्त तक टिकी नहीं. वायरल होते - होते ये खबर शाहरुख़ तक भी पहुँच गयी और बादशाह खान ने ट्वीट करके इस खबर पर प्रतिक्रिया दी.

शाहरुख़ खान ने ट्वीट कर के लिखा की 'सुन कर अच्छा लगा की मेरी अनुपस्थिति में मैंने चोरी छिपे बहुत सारी फ़िल्में साइन कर ली हैं, जिनके बारे में मुझे भी नहीं पता है, बॉयज एंड गर्ल्स, मैं एक फिल्म तब करूँगा जब मैं कहूँगा की मैं कर रहा हूँ. वरना ये सब सिर्फ अफवाहें हैं'.-



गौरतलब है की शाहरुख़ खान की आखिरी फिल्म आनंद राय के निर्देशन में बनी 'जीरो' थी जिसमे वे कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ 'जब तक है जान' के बाद फिर एक बार रोमांस करते नज़र आये थे. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गयी और उसके बाद से शाहरुख़ अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं.

End of content

No more pages to load