'साहो' के मेकिंग विडियो में देखिये कैसे बनी ये ग्रैंड एक्शन फिल्म

'साहो' के मेकिंग विडियो में देखिये कैसे बनी ये ग्रैंड एक्शन फिल्म
By Vikas Tiwari

प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर बहुचर्चित फिल्म 'साहो' का इंतज़ार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे, फिल्म की कहानी चाहे क्रिटिक्स और फैन्स को उतनी पसंद नहीं आई हो मगर इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है की 'साहो' में हमें ग्राउंड ब्रेकिंग एक्शन देखने को मिला था.

इस फिल्म के एक्शन सीन्स फिल्माने के लिए फिल्म की टीम, हॉलीवुड स्टंट डायरेक्टर्स, एक्टर्स और फिल्म से जुड़े हर एक व्यक्ति को कितनी मेहनत करनी पड़ी थी ये आपको देखने को मिलेगा 'साहो' के मेकिंग विडियो में.

प्रभास ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर यह विडियो शेयर किया जिसमे 'साहो' के ग्रैंड एक्शन सीन्स किस तरह फिल्माए गए ये देखने को मिल रहा है. फिल्म बनाने में डायरेक्टर सुजीत और मेकर्स को किन - किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और किस तरह एक बड़ी टीम ने मिलकर साहो को मुमकिन बनाया ये देख कर आप हैरान रह जाएँगे. देखिये-



फिल्म के एक - एक पहलु को को दर्शाता यह विडियो काफी इंटरेस्टिंग है, खासकर यह देखना की कैसे डायरेक्टर सुजीत ने इस फिल्म में एक्शन और रोमांस को साथ - साथ पेश किया.

बता दें की 'सहो' में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा चंकी पाण्डेय, अरुण विजय, जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर, मंदिर बेदी, मुरली शर्मा और वेनेला किशोर भी अहम् भूमिकाओं में दिखे थे. फिल्म का निर्देशन किया है सुजीत ने और निर्माता हैं युवी क्रीएशंस और टी सीरीज. 350 करोड़ के बजट पर बनी अब तक दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा का बिज़नस कर चुकी है.

End of content

No more pages to load