डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के साथ 'मुल्क' जैसी फिल्म में में कर काम कर चुकी तापसी पन्नू एक बार फिर उनके साथ काम करने के लिए तैयार हैं, बात हो रही तापसी की आगामी फिल्म 'थप्पड़' की जिसमे वे मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं. अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बन रही की इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गयी है.
तापसी ने कुछ देर पहले अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर पोस्ट की जिसमे वे अपने किरदार में पंजाबी सलवार सूट पहने बैठी हाथ में कुछ कागज़ और एक कलम लिए सीरियस अवतार में नज़र आ रही हैं-
'थप्पड़' एक वुमन सेंट्रिक ड्रामा फिल्म होगी जिसमे तापसी एक मिडल क्लास लड़की का किरदार निभाती नज़र आएंगी. तापसी का कहना है की यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है. महिला सशक्तिकरण के बारे में बात करती यह फिल्म रिलीज़ भी अगले साल 6 मार्च को वुमंस डे के पास ही की जाएगी.
अपनी फिल्मों में मज़बूत किरदारों से अपनी अलग पहचान बनाने वाली तापसी पन्नू इसके साथ ही एक और वुमन सेंट्रिक फिल्म 'रश्मी राकेट' में भी एक एथलीट की मुख्य भूमिका निभाती नज़र आएंगी, फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं आकर्ष खुर्राना. फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी.
तापसी की हालिया रिलीज़ जगन शक्ति के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर 'मिशन मंगल' थी जिसमे वे एक साइंटिस्ट का किरदर निभाती दिखी थी, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ़िलहाल 200 करोड़ रुपये के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है.


