शुरू हुई आयुष्मान खुर्राना की ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’!

शुरू हुई आयुष्मान खुर्राना की ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’!
By Vikas Tiwari

2017 में आई आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी अयुश्मान खुर्राना और भूमि पेड्नेकर स्टारर फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था जिसके बाद फिल्म के मेकर्स ने ये ऐलान किया था फिल्म का सिक्वेल भी बनाया जाएगा और उसमे भी आयुष्मान खुर्राना ही मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएँगे.

और आखिर फैन्स के लिए एक खुशखबरी आ गयी है, फिल्म की शुरुआत हो गयी हिया और यह आज फ्लोर पर चली गयी है, फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट कर के जानकारी दी-



'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' भी पहली फिल्म की तरह ही एक हटके और अलग टॉपिक पर बेस्ड फिल्म होगी, फिल्म में अयुशामान खुर्राना एक समलैंगिक पुरुष का किरदार निभाते नज़र आएँगे. फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे 'तनु वेड्स मनु' फिल्म सीरीज के निर्देशक आनंद राय और भूषण कुमार.

फिल्म में आयुष्मान खुर्राना के साथ और कौन से कलाकार हमें देखने को मिलेंगे इसका खुलासा अभी तक नहीं किया है मगर अब फिल्म शुरू हो गयी है तो ये भी जल्दी ही सामने आ ही जाएगा. फ़िलहाल आयुष्मान इस शुक्रवार रिलीज़ होने वाली फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में नुश्रत भरुचा और एक बार फिर अन्नू कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएँगे.

फिल्म में आयुष्मान लड़की की आवाज़ में बात करके कई लोगों को अपना दीवाना बनाते नज़र आएँगे. ट्रेलर और गानों को मिले बढ़िया रेस्पौन्स को देख कर लगता है आयुष्मान के खाते में एक और हिट फिल्म आने के लिए तैयार है. ड्रीम गर्ल का निर्देशन किया है राज शांडिल्य ने और फिल्म 13 सितम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load