नेटफ्लिक्स और करण जोहर ने मिलाया हाथ

नेटफ्लिक्स और करण जोहर ने मिलाया हाथ
By Vikas Tiwari

बॉलीवुड के दिग्गज प्रोडक्शन हाउस 'धर्मा प्रोडकशंस' और हॉलीवुड के दिग्गज डिजिटल प्लेटफार्म 'नेटफ्लिक्स' ने हाथ मिला लिया है और अब दोनों साथ मिलकर नेटफ्लिक्स के उपभोक्ताओं के लिए फिक्शन और नॉन फिक्शन वेब सीरीज प्रोड्यूस करने वाले हैं.

धर्माटिक एंटरटेनमेंट, जो की करण जोहर के धर्मा प्रोडकशंस की ही डिजिटल डिवीज़न है इसका डिजिटल प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स के साथ टाईअप हो गया है जिसके बाद कुछ फैन्स इस खबर से एक्साइटेड है तो वहीँ कुछ को ये बात बिलकुल भी पसंद नहीं आई और वे इस बात का मजाक भी उड़ाते नज़र आये-









अब ऐसे में यह देखना मजेदार रहेगा की आखिर करण जोहर, जो की नेपोटिस्म और इंडस्ट्री के स्टार्स के बच्चों को ही काम देने के लिए मशहूर हैं, वे इस कोलेबोरेशन से आखिर क्या नया लेकर आते हैं और किस तरह के नए टैलेंट को मौका देते हैं.

फ़िलहाल करण जोहर के प्रोड़कशन में बन रही अगली बड़ी फिल्म 'तख़्त' है जिसमे रणवीर सिंह, विकी कौशल, भूमि पेड्नेकर, करीना कपूर, अलिया भट्ट, अनिल कपूर और जान्हवी कपूर नज़र आएँगे.

End of content

No more pages to load