दबंग 3 से सलमान का फर्स्ट लुक!

दबंग 3 से सलमान का फर्स्ट लुक!
By Vikas Tiwari

सलमान खान की दबंग 3 का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और ऐसे में आज 'दबंग 3' का मोशन पोस्टर रिलीज़ करके सलमान ने भी फैन्स को बढ़िया तोहफा दिया है जिसमे वे एक बार फिर चुलबुल पाण्डेय के किरदार में नज़र आ रहे हैं.

साथ ही दबंग 3 से सलमान का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है जिसमे सलमान अपने अतरंगी स्टाइल और चुलबुले अवतार में और भी खतरनाक लग रहे हैं. देखिये-



बता दें की दबंग को रिलीज़ हुए हाल ही में 9 साल हो गए हैं और 'दबंग 3', दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म है. खबर है इस बार फैन्स को फिल्म में सलमान के दो - दो अवतार देखने को मिलेंगे, चुलबुल पाण्डेय का किशोर अवतार और दूसरा उनका दबंग अवतार.

किशोर अवतार, महेश मंरेकर की बेटी साई मांजरेकर के साथ रोमांस करता नज़र आएगा और दबंग, सोनाक्षी के साथ. फिल्म में सलमान के अपोजिट विलन के रोल में इस बार कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किचा सुदीप नज़र आएँगे.

दबंग 3 का निर्देशन किया है प्रभु देवा ने और प्रोड्यूस सलमान खान और अरबाज़ खान द्वारा किया गया है. फिल्म 20 दिसम्बर को रिलीज़ होगी

End of content

No more pages to load