स्टारप्लस के चर्चित सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो 'नच बलिये' 9 ने डांस की दुनिया में उत्सकृष्टता के नये कीर्तिमान बनाये हैं। इसके साथ ही इस शो के प्रतिभाशाली प्रतियोगियों की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने मनोरंजन के स्तर को कई गुना बढ़ा दिया है। इस हफ्ते दर्शकों को मनोरंजन का अतिरिक्त डोज मिलने वाला है क्योंकि इस शो में 'नच बलिये' के इस सीजन की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है।
एंट्री करने वाली जोडि़यों में से एक होगी अविनाश सचदेव और पलक पुरुषवानी की जोड़ी । उनके शो में आते ही इस शो की जज रवीना टंडन ने अविनाश से उनके पहले के रिश्ते के बारे में पूछा। अविनाश ने इसे बहुत ही सहजता से लेते हुए, रूबीना दिलैक के साथ अपने ब्रेक-अप का कारण बताया। उन्होंने कहा, ''मैं और रूबीना जीवन की हर चीज को लेकर बहुत आश्वस्त नहीं थे। हम कभी एक-दूसरे को स्पेस नहीं देते थे।'' उन्होंने आगे कहा, ''मैं बहुत लकी हूं कि मेरी जिंदगी में पलक है, जिन्होंने मुझे जमीन से जोड़े रखा है। वह मुझे अच्छी तरह समझती हैं।''
खैर, अब हमें अविनाश और पलक को अपनी बेजोड़ परफॉर्मेंस से डांस फ्लोर पर धमाल मचाते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार है।
इस सीजन की ढेर सारी मस्ती और मजेदार पलों को देखने के लिये बने रहिये, 'नच बलिये' 9 के साथ, शनिवार और रविवार, रात 8 बजे केवल स्टारप्लस पर
अविनाश सचदेव ने ‘नच बलिये’ 9 में बताया रूबीना दिलैक के साथ ब्रेक अप का कारण
-
Friday, September 13, 2019


