राधिका आपटे दिखेंगी एप्पल की वेब सीरीज 'शांताराम' में!

राधिका आपटे दिखेंगी एप्पल की वेब सीरीज 'शांताराम' में!
By Vikas Tiwari

'मंझी: द माउंटेन मैन' और 'अन्धाधुन' जैसी फिल्मों के साथ - साथ 'सेक्रेड गेम्स' और 'गुल' जैसी वेब सीरीज में नज़र आने वाली बॉलीवुड अद्कारा राधिका आपटे अब हमें एप्पल की वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभाती नज़र आएंगी.

जी, बात हो रही हैं राधिक आप्टे की आगामी वेब सीरीज 'शांताराम' की जो की एप्पल द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी. एप्पल की इस सीरीज में राधिका, ऑस्ट्रेलियाइ एक्टर रिचर्ड रोक्स्बर्घ के साथ काम करती दिखेंगी और वे एक भारतीय पत्रकार का किरदार निभाती नज़र आएंगी.

इस वेब सीरीज की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया और भारत में की जाएगी जो की शुरू होगी अगले महीने यानी अक्टूबर से. राधिका आप्टे ने इसकी घोषणा अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट के ज़रिये की-

View this post on Instagram

So excited to finally share this news!! #shantaram #kavita

A post shared by Radhika (@radhikaofficial) on



'शांताराम', ग्रेगरी रॉबर्ट्स की नॉवल 'शांताराम' पर आधारित है जो की कहानी है ऑस्ट्रेलिया के जेल से भागे हुए एक व्यक्ति की जो भारत में छुपने की जगह तलाश करता है, इस व्यक्ति की भूमिका निभाते नज़र आएँगे ब्रिटिश कलाकार, चार्ली हनम. साथ ही राधिका आप्टे, बम्बई की एक पत्रकार 'कविता' के किरदार में दिखेंगी .

बता दें की राधिका इससे पहले भी कई कई वेब सीरीज में काम कर चुकी है मगर यह उनकी पहली हॉलीवुड सीरीज होने वाली है.

गौरतलब है की, ग्रेगरी रॉबर्ट्स की नॉवल 'शांताराम' जिस पर यह वेब सीरीज आधारित होगी उसकी दुनियाभर में 60 लाख से ज्यादा कॉपीज़ बिक चुकी हैं.

End of content

No more pages to load