कल रिलीज़ होगा अमिताभ - चिरंजीवी की 'सयेरा नरसिम्हा रेड्डी' का ट्रेलर

कल रिलीज़ होगा अमिताभ - चिरंजीवी की 'सयेरा नरसिम्हा रेड्डी' का ट्रेलर
By Vikas Tiwari

सुरेंदर रेड्डी के निर्देशन में बन रही ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'सयेरा नरसिम्हा रेड्डी' के टीज़र को मिले ज़बरदस्त रेस्पौन्स के बाद आखिरकार फिल्म के मेकर्स कल इसका पूरा ट्रेलर रिलीज़ करने की तैयारी में हैं.

सयेरा नरसिम्हा रेड्डी, जो की अंग्रेजों के खिलाफ भारत में पहली आवाज़ उठाने वाले नरसिम्हा रेड्डी पर आधारित एक ऐसिहासिक एक्शन फिल्म होगी, इसका ट्रेलर कल रिलीज़ किया जाएगा. कुछ ही दिन पहले फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया था जिसमे अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी अपने इम्प्रेससिव अवतार में नज़र आ रहे थे और एक्शन से भरपूर इस टीज़र की खूब तारीफ भी हुई थी.



टीज़र के बाद से ही दर्शक पूरा ट्रेलर देखने के लिए उस्तुक हैं और ये इंतज़ार आखिरकार कल ख़त्म होने वाला है. 270 करोड़ के बजट पर बनी 'सयेरा नरसिम्हा रेड्डी' भारत की सबसे महँगी फिल्मों में से एक है. फिल्म में तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी के अलावा, सुदीप, विजय सेतुपति, जगपति बाबु, नयनतारा, तमन्नाह भाटिया, अनुष्का शेट्टी और रवि किशन भी नज़र आएँगे. आपको बता दें की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक गेस्ट रोल में दिखेंगे. उनके किरदार का नाम होगा, गुरु गोसाईं वेंकन्ना. टीज़र में उनकी एक झलक देखने को मिली थी और अमिताभ गुरु के किरदार में बहुत ही अलग नज़र आ रहे थे, उनका फिल्म में होना ही अपने आप में फिल्म को फायदा पहुंचाने वाली बात है.

सयेरा नरसिम्हा रेड्डी का निर्देशन किया है, सुरेंदर रेड्डी ने और निर्माता हैं, राम चरण. कोनीडेला प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बन रही यह फिल्म, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी.

End of content

No more pages to load