‘शाइनी आहूजा’ केस से प्रेरित है अजय बहल की 'सेक्शन 375'

‘शाइनी आहूजा’ केस से प्रेरित है अजय बहल की 'सेक्शन 375'
By Vikas Tiwari

अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा को अजय बहल के निर्देशन में बनी उनकी हालिया रिलीज़, 'सेक्शन 375' के लिए काफी सराहना मिल रही है और इसका श्रेय लिए फिल्म के कंटेंट और दोनों की ज़बरदस्त एक्टिंग को जाता है.

फिल्म के इंटरेस्टिंग होने के साथ - साथ ही फिल्म से जुडी एक और इंटरेस्टिंग बात भी सामने आ रही है जिसे सुन के आप भी हैरान रह जाएँगे. फिल्म के राइटर मनीष गुप्ता ने हाल ही में एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए बताया की उनकी फिल्म सेक्शन 375, बॉलीवुड एक्टर शाइनी आहूजा की लाइफ से प्रेरित है.



गौरतलब है की 'वो लम्हे' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों में नज़र आने वाले एक्टर शाइनी आहूजा पर कुछ साल पहले उनके घर काम करने वाली मेड ने बलात्कार का आरोप लगाया था जिसके बाद शाइनी को जेल जाना पड़ा था मगर बाद में वे छूट गए थे.

हालांकि मनीष ने ये भी बताया की शाइनी के केस के साथ - साथ ही उन्होंने और भी कई रेप केस स्टडी किये और तब जा कर वे फिल्म के लिए एक फाइनल आईडिया तक पहुँच पाए. बता दें की अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा की सेक्शन 375 में दोनों के अलावा, राहुल भाट और मीरा चोपड़ा भी अहम् किरदारों में नज़र आये हैं.

फिल्म का निर्देशन किया है अजय बहल ने और र्निर्माता हैं, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक. सेक्शन 375 को क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली है और फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है.

End of content

No more pages to load