अमिताभ ने 'सयेरा नरसिम्हा रेड्डी' के लिए ली ये रकम!

अमिताभ ने 'सयेरा नरसिम्हा रेड्डी' के लिए ली ये रकम!
By Vikas Tiwari

सुपरस्टार चिरंजीवी, जो की 'सयेरा नरसिम्हा रेड्डी' से कई समय बाद फ़िल्मी परदे पर वापसी कर रहे हैं उनकी इस भव्य फिल्म में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी एक छोटे पर अहम् किरदार में नज़र आने वाले हैं.

अमिताभ, फिल्म में 'गुरु गोसाई वेंकन्ना' के किरदार में दिखेंगे. तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी और शहंशाह अमिताभ बच्चन एक दुसरे को बहुत समय से जानते हैं और दोनों अच्छे मित्र भी हैं यही कारण है की अमिताभ हमें चिरंजीवी की फिल्म सयेरा नरसिम्हा रेड्डी में नज़र आएँगे.

ख़बरों के मुताबिक अमिताभ ने अपने मित्र की फिल्म में काम करने के लिए जो फीस ली है उसे सुन कर आप हैरान रह जाएँगे. अमिताभ बच्चन ने सयेरा नरसिम्हा रेड्डी में फ्री में काम किया है.

जी हाँ, अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी एक दुसरे के बहुत इज्ज़त करते हैं और एक दुसरे के प्रशंसक हैं. इस कारण जब चिरंजीवी ने, सयेरा नरसिम्हा रेड्डी में अमिताभ से 'गुरु गोसाई वेंकन्ना' का किरदार निभाने के लिए नीजी तौर पर गुज़ारिश की तो अमिताभ झट से मान गए और उन्होंने इसके लिए कोई भी फीस लेने से इनकार कर दिया.

सयेरा नरसिम्हा रेड्डी में, चिरंजीवी के साथ ही सुदीप, विजय सेतुपति, जगपति बाबु, नयनतारा, तमन्ना, अनुष्का शेट्टी और रवि किशन, अहम् भूमिकाओं में नज़र आएँगे.

End of content

No more pages to load