इस दिन आएगा 'हॉउसफुल 4' का ट्रेलर!

इस दिन आएगा 'हॉउसफुल 4' का ट्रेलर!
By Vikas Tiwari

अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म फ्रैंचाइज़ी 'हॉउसफुल' के अब तक 3 पार्ट बन चुके हैं और तीनों ही सुपरहिट रहे हैं और दर्शकों को बेहद पसंद भी आये हैं. भारी भरकम स्टारकास्ट वाली हॉउसफुल फिल्में अपने ह्यूमर और फैमिली कंटेंट के लिए जानी जाती है और इसी कारण इस सीरीज की आगामी फिल्म 'हॉउसफुल 4' का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं जिसके बारे में एक रोचक खबर आ रही है.

खबर है कि फरहाद सामजी के निर्देशन में बन रही फिल्म, हॉउसफुल 4 का ट्रेलर 27 सितंबर को रिलीज़ होने वाला है, फैन्स बेसब्री से ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं और इंतज़ार खत्म होने की तारीख भी अब सामने आ गयी है.

मगर उससे पहले हमें फ़िल्म के पोस्टर्स भी देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि हाल ही में रितेश देशमुख ने इस तरफ इशारा करते हुए एक ट्वीट किया और अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला के साथ - साथ फ़िल्म की बाकी स्टारकास्ट को टैग करते हुए कहा कि 'ऐ भाई, कोई हॉउसफुल 4 का पोस्टर रिलीज़ करा दो भाई' -



बता दें की इस फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ ही कृति सेनन, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और राणा दग्गुबती भी नज़र आएंगे. फ़िल्म के निर्माता हैं साजिद नाडियाडवाला और यह रिलीज़ होगी दीवाली पर यानी 25 अक्टूबर को.

End of content

No more pages to load