'नच बलिये 9' के सेट पर अनिता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने दोबारा रचायी शादी

'नच बलिये 9' के सेट पर अनिता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने दोबारा रचायी शादी
स्‍टारप्‍लस का चर्चित डांस रियलिटी शो 'नच बलिये' 9 हफ्ते-दर-हफ्ते टेलीविजन की दुनिया के सितारों की ब्‍लॉकबस्‍टर परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। जैसे-जैसे यह मुकाबला तेज होता जा रहा है, सारे टॉप प्रतियोगी शानदार परफॉर्मेंस देने की सारी कोशिशें कर रहे हैं। साथ ही अपने कमाल के मूव्‍स से सबको प्रभावित कर रहे हैं। इस वीकेंड दर्शकों को एक बेहद ही रोमांटिक और सपनों-सा हसीन प्रपोजल देखने को मिलने वाला है, जोकि पहली बार भारतीय टेलीविजन पर होगा। इसमें कोई शक नहीं कि टेलीविजन की दुनिया की प्‍यारी जोडि़यों में से अनिता हसनंदानी और रोहित रेड्डी हर कपल को निश्चित रूप से प्रेरित करने वाले हैं!


टेलीविजन की सबसे प्‍यारी जोड़ी, अनिता हसनंदानी और रोहित शेट्टी ने हम सबके लिये सच्‍चे प्‍यार का मतलब दोबारा समझाया है। ये दोनों पिछले 10 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और रोहित ने राष्‍ट्रीय टेलीविजन पर एक बार फिर अपनी पत्‍नी के साथ शादी रचा कर इसे बड़े ही धमाकेदार तरीके से मनाने का फैसला किया। उन्‍होंने गुब्‍बारों और फूलों से बड़ा ही रोमांटिक और सपनों-सा माहौल तैयार करने का सोचा ताकि अपनी बलिये को मंच पर सरप्राइज दे सके। उन्‍होंने कहा, ''मैं अपनी पूरी जिंदगी तुम्‍हारे लिये नाश्‍ता बनाना चाहता हूं।'' रोहित ने अपने घुटनों पर बैठकर डायमंड रिंग के साथ अनिता को प्रपोज किया, जिससे वह हैरान रह गयीं और उनके पास बयां करने को शब्‍द नहीं थे। वह बेहद खुश थीं और भावुक हो गयी थीं। उन्‍होंने ना केवल इस इंडस्‍ट्री से अपने बेस्‍ट फ्रेंड- करण पटेल और अदिति भाटिया को बुलाया था, बल्कि अनिता के पेरेंट्स को भी इस खास मौके का हिस्‍सा बनने का न्‍यौता दिया था।


इस जोड़ी के शानदार रोमांटिक पल के बारे में और जानने के लिये बने रहिये, 'नच बलिये' 9 के साथ,

हर शनिवार और रविवार, रात 8 बजे केवल स्‍टारप्‍लस पर

End of content

No more pages to load