ऋतिक और टाइगर में भिडंत, नहीं करेंगे 'वॉर' का प्रमोशन एक साथ!

ऋतिक और टाइगर में भिडंत, नहीं करेंगे 'वॉर' का प्रमोशन एक साथ!
By Vikas Tiwari

ऋतिक और टाइगर श्रॉफ उनकी आगामी फिल्म 'वॉर' में एक दूसरे के साथ 'वॉर' करते नज़र आ रहे हैं. ट्रेलर में दोनों आपस में भिड़ते दिख रहे हैं और दोनों का ज़बरदस्त ऐक्टन दर्शकों को ख़ूब भा रहा है और अब खबर है ये रील लाइफ दुश्मनी रियल लाइफ में भी तब्दील हो गयी है.

सुनने में आ रहा है की 'वॉर' ले प्रोमोशंस के दौरान ऋतिक रौशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ किसी भी प्रोमोशनल इवेंट में नही दिखेंगे, अब ऐसा क्या हुआ है की दोनों के बीच हालात इस कादर बिगड़ गए हैं की दोनों एक साथ स्टेज पर दिखना तक नहीं चाहते हैं, इसका जवाल हमें मिल गया है.

इसका कारण कोई सच मुच की दुश्मनी नही बल्की फिल्म के निर्माताओं एक फैसला है. निर्माताओं ने ये फैसला लिया है की फिल्म के प्रोमोशान को और इंटरेस्टिंग बनाने के लिए ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ अपनी ऑन स्क्रीन दुश्मनी को ऑफ स्क्रीन लेकर आएँगे और दर्शकों में और उत्साह पैदा करने के लिए ऑफ स्क्रीन भी इस दुश्मनी को निभाते हुए किसी भी प्रोमोशनल इवेंट में एक साथ नही नज़र आएँगे.



वैसे तो फिल्म प्रोमोशन के कई नायाब तरीके हमने देखने हैं लेकिन ऐसा पहली बार देखने को मिला है और अपने मकसद में निर्माता इस कदम से कामयाब होते भी नज़र भी आ रहे हैं.

बता दें की 'वॉर' के ट्रेलर में ऋतिक और टाइगर खतरनाक एक्शन और स्टंट्स करते नज़र आ रहे हैं और फैन्स इस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं. यशराज प्रोडक्शन द्वारा निर्मित फिल्म 'वॉर' का निर्देशन सिद्दार्थ आनंद ने किया है और फिल्म में ऋतिक और टाइगर के साथ ही वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load