कल दिखेंगे 'हाउसफुल 4' के पोस्टर्स!

कल दिखेंगे 'हाउसफुल 4' के पोस्टर्स!
By Vikas Tiwari

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'हाउसफुल 4' के लिए दर्शक बेहद उत्सुक हैं और काफी समय से डिमांड आ रही है थी की फिल्म के पोस्टर या फर्स्ट लुक को जल्द से जल्द रिलीज़ किया जाए क्यूंकि फैन्स की उत्सुकता थामे नहीं थम रही है और फैन्स के इस प्रार्थना को निर्माताओं ने आखिर स्वीकार कर लिया है.

कल सुबह 11 बजे से फिल्म के बैक टू बैक पोस्टर्स रिलीज़ किये जाएँगे. जी हाँ, अक्षय कुमार ने खुद अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर हाउसफुल 4 से एक झलक फैन्स के साथ साझा करते हुए यह बताया है. देखिये -



हाउसफुल फिल्म सीरीज की चौथी फिल्म, 'हाउसफुल 4' काफी इंटरेस्टिंग होने वाली है जो की आपको इस झलक से भी पता चल ही रहा है. फरहाद समजी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में हमें दो अलग - अलग युगों की कहानियाँ देखने को मिलेंगी. एक साल 1419 की और दूसरी साल 2019 की.

हाउसफुल 4 की स्टार कास्ट भी ज़बरदस्त है, फिल्म में हमें अक्षय कुमार के साथ - साथ बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, राणा दग्गुबती, चंकी पाण्डेय, रणजीत, बोमन ईरानी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, परेश रावल, सौरभ शुक्ला और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी नज़र आएँगे.

फरहाद समजी के निर्देशन में बनी हाउसफुल 4 के निर्माता हैं फॉक्स स्टार स्टूडियोज और नडीआड़वाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट. फिल्म 25 अक्टूबर को, दिवाली के मौके पर रिलीज़ की जाएगी.

End of content

No more pages to load