'वेलकम 3' पर क्या कहा निर्देशक अनीस बज्मी ने

'वेलकम 3' पर क्या कहा निर्देशक अनीस बज्मी ने
By Vikas Tiwari

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की साल 2007 में आई फिल्म वेलकम, सुपर हिट रही थी, फिल्म में अक्षय और कटरीना के साथ ही अनिल कपूर, नाना पाटेकर और स्वर्गीय आइकौनिक स्टार, फिरोज खान भी नज़र आये थे जिसे आज भी देखना लोग बेहद पसंद करते हैं.

दर्शकों से मिले प्यार को देखते हुए 2015 में निर्देशक अनीस बज्मी ने इसका सीक्वल, 'वेलकम बेक' भी डायरेक्ट किया जिसमे अक्षय और कटरीना की जगह इस बार जॉन अभ्रहम और श्रुति हासन ने ली और यह फिल्म भी ठीक-ठाक बिज़नस कर गयी.

अब इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे की अनीस अब इसका एक और सिक्वल 'वेलकम 3' लेकर आने की तयारी में हैं और हाल ही में जब उनसे पूछा गया तो अनीस ने जो जवाब दिया वो शायद फिल्म के फैन्स को न पसंद आये.

जी, अनीस ने इस सवाल पर कहा है की वेलकम फफ्रैंचाइज़ी का तीसरा पार्ट नहीं बनाया जाएगा. 'वेलकम बैक' के दौरान अनीस को काफी दिक्कतों और विवादों का सामना करना पड़ा था और अनीस ने उसी वक़्त फैसला कर लिया था की वे इसका तीसरा पार्ट नहीं बनाएँगे. तो अगर अप भी बहुत उत्सुक से वेलकम 3 के लिए, तो वेलकम और वेलकम बैक ही एक बार फिर देख लीजिये क्यूंकि तीसरा पार्ट तो अब आने से रहा.



फ़िलहाल अनीस बज्मी अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'पागल्पंती' में व्यस्त हैं, फिल्म में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, इलियाना डी क्रूज़, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला नज़र आएँगे. पागल्पंती 22 नम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load