तो इसलिए नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी सुशांत सिंह राजपूत की 'ड्राइव'!

तो इसलिए नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी सुशांत सिंह राजपूत की 'ड्राइव'!
By Vikas Tiwari

सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फ़र्नांडेज़ स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म ड्राइव, 1 साल से ज़यादा वक़्त से अटकी हुई थी. हाल ही में करण जोहर जिन्होंने फिल्म को प्रोड्यूस किया है उनके लिए एक रहत की खबर आई जब नेटफ्लिक्स ने फिल्म को अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने का ऑफर दिया.

खबर के बाद करण जोहर, सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन के साथ ही फैन्स भी खुश हो गए देर से सही मगर उन्हें सुशांत का एक्शन अवतार भी देखने को मिलेगा. फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फ़र्नांडेज़ पहली बार साथ नज़र आएँगे.

मगर ऐसा क्या कारण है की यह फिल्म थिएटर में रिलीज़ न होकर डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज़ की जाएगी, इसे लेकर हाल ही में एक बात सामने आई है. सुनने में आ रहा है की फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के एक न्यूड सीन है, जिसकी वजह से इस पर सेंसर बोर्ड की कैंची चलना लाज़मी था.



करण जोहर, 'कलंक' और 'स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2' के फ्लॉप होने के बाद अपनी इस फिल्म के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे इसलिए उन्होंने फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ करने के लिए हामी भर दी. ड्राइव का निर्देशन किया है तरुण मनसुखानी ने और फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, जैकलीन फ़र्नांडेज़, बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी सपना पब्बी और विक्रमजीत विर्क मुख्य किरदारों में नज़र आएँगे.

End of content

No more pages to load