सिंगिंग सेंसेशन 'रानू मंडल' पर अब बनेगी फिल्म!

सिंगिंग सेंसेशन 'रानू मंडल' पर अब बनेगी फिल्म!
By Vikas Tiwari

कुछ महीने पहले एक रेलवे प्लेटफार्म पर लता मंगेश्गकर के एक गाने से वायरल हुई सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मोंडल तब चर्चा में और ज्यादा आ गयी जब नए टैलेंट को मौका देने के लिए मशहूर हिमेश रेशम्मिया ने, रानू से अपनी आगामी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में 'तेरी मेरी कहानी' गवाया और यह गाना भी सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हुआ.

रानू की किस्मत इसके बाद रातों रात बदल गयी और वे एक सोशल मीडिया सेंसेशन बन गयी. उनकी ज़िन्दगी में इतना बड़ा मोड़ आने के बाद अब खबर है की रानू पर जल्द ही एक फिल्म भी बन सकती है. जी हाँ. हाल ही में खबर आ रही है की हिमेश रेशम्मिया के बाद अबी फिल्म इंडस्ट्री भी रानू पर मेहरबान हो गयी है.



रानू पर बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन करेंगे ऋषिकेश मंडल और इसमें रानू की भूमिका के लिए एप्रोच किया गया है नेशनल अवार्ड विन्निंग बंगाली अभिनेत्री सुदीप्ता चक्रबोर्ति को. सुदीप्ता ने इस बात को कन्फर्म भी किया और कहा की 'हाँ मुझे फिल्म ऑफर हुई है मगर मुझे अभी तक इसकी स्क्रिप्ट नहीं मिली है और मैं स्क्रिप्ट पढने के बाद ही फैसला लूंगी की मुझे यह किरदार निभाना है या नहीं'.

फिल्म का टाइटल हो सकता है 'प्लेटफार्म सिंगर रानू मंडल', जिसमे रानू के रेलवे प्लेटफार्म से लेकर बॉलीवुड और सोशल मीडिया सेंसेशन बनने तक की कहानी दर्शाई जाएगी.

End of content

No more pages to load