कसौटी ज़िन्दगी की: हिना खान की जगह लेगी ये अभिनेत्री!

कसौटी ज़िन्दगी की: हिना खान की जगह लेगी ये अभिनेत्री!
By Vikas Tiwari

बिग बॉस में अपने नखरों से लोगों पर छाप छोड़ने वाली हिना खान जब कसौटी ज़िन्दगी की में, कोमोलिका बन कर आई तो लोगों को उनका किरदार बहुत पसंद आया और कोमोलिका के रूप में हिना खान अपने अभिनय को एक नए आयाम पर ले गयी.

लेकिन हिना खान अब कोमोलिका को अलविदा कहने के लिए तैयार हैं और दर्शक जहाँ उनके जाने से दुखी हैं वहीँ ये जानने के लिए उत्सुक भी, की अगली कोमोलिका कौन होगी. कुछ दिन पहले सुनने में आया था की अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान, हमें कोमोलिका के किरदार में दिख सकती हैं मगर खबर है की गौहर नहीं बल्कि कोई और ही होगी कोमोलिका.

टीवी जगत में खबर उड़ रही है की एकता कपूर के ही सीरियल 'कहीं तो होगा' से टीवी पर 'कशिश' के किरदार में मशहूर होने वाली अभिनेत्री आमना शरीफ, हमें नयी कोमोलिका के किरदार में नज़र आ सकती हैं. आमना टीवी के अलावा बॉलीवुड फिल्मों 'आलू चाट' और 'एक विलन' में भी नज़र आ चुकी हैं. अगर ऐसा होता है तो यह दर्शकों के लिए गुड न्यूज़ होगी क्यूंकि कई साल बाद आमना एक मुख्य किरदार में टीवी पर लौटेंगी.

इंतज़ार जल्द ही ख़त्म होगा और अगली कोमोलिका का भी खुलासा कर दिया जाएगा क्यूंकि एकता कपूर ने हाल ही में अपने ट्विटर पर हिना खान को, उनके किरदार कोमोलिका को अलविदा कहने पर लिखा की वे हिना को मिस करेंगी और जल्द ही नयी कोमोलिका की घोषणा करेंगी. देखिये -



बता दें की कसौटी ज़िन्दगी की, स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक है जिसमे हिना खान के साथ ही पार्थ सम्थान, एरिका फ़र्नानडेज़ और करण सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिकाओं में दिखते हैं.

End of content

No more pages to load