'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' ट्रेलर 2: 'मारना-मरना महत्व नहीं, महत्व है जीत'

'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' ट्रेलर 2: 'मारना-मरना महत्व नहीं, महत्व है जीत'
By Vikas Tiwari

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन एक साथ उनकी आगामी फिल्म 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' में सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आने वाले हैं और फैन्स इन दोनों लेजेंड्स को एक साथ देखने के लिए अति उत्सुक हैं. ये उत्सुकता और बढाता दिखता है, सैरा नरसिम्हा रेड्डी का नया ट्रेलर.

फिल्म का एक और ट्रेलर जारी कर दिया गया है और इस बार अमिताभ की सिर्फ झलक नहीं बल्कि उनकी आवाज़ भी हमें सुनने को मिल रही है. ट्रेलर एक्शन से भरपूर है, जिसे बेहद बारीकी से फिल्माया गया है और अंग्रेजों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाते नरसिम्हा रेड्डी के गुरु के रूप में, अमिताभ का डायलाग 'मारना मरना महत्व नहीं, महत्व है जीत' भी इम्प्रेस्सिव है. इस ट्रेलर में फिल्म की एक्शन साइड पर ज्यादा फोकस किया गया है. भारत का सोना लूटने आये अंग्रेजों से युद्ध करते नरसिम्हा रेड्डी के रूप में चिरंजीवी बेहतरीन नज़र आते हैं और फिल्म के हर एक फ्रेम में वीऍफ़एक्स उत्तम दर्जे का है जो की बाहुबली से भी ज्यादा बढ़िया दिखाई देता है. देखिये ट्रेलर -



सैरा नरसिम्हा रेड्डी में, चिरंजीवी के साथ - साथ सुदीप, विजय सेतुपति, जगपति बाबु, नयनतारा, तमन्ना भाटिया, रवि किशन और निहारिका कोनिदेला भी एहम किरदारों में दिखेंगे. अमिताभ बच्चन और अनुष्का शेट्टी फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस में नज़र आएँगे.

फिल्म का निर्देशन किया है सुरेंदर रेड्डी ने और निर्माता हैं राम चरण. सैरा नरसिम्हा रेड्डी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load