सैफ़ अली खान की 'लाल कप्तान में दिखेंगी सोनाक्षी सिन्हा!

सैफ़ अली खान की 'लाल कप्तान में दिखेंगी सोनाक्षी सिन्हा!
By Vikas Tiwari

सैफ अली खान की आगामी थ्रिलर फिल्म 'लाल कप्तान' अपने ट्रेलर और सैफ के किरदार के कारण चर्चा का विषय बनी हुई है. हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर में सैफ का किरदार लोगों का काल बन कर उन पर बरसता नज़र आ रहा है और इसके ज़बरदस्त डायलॉग्स इसे और भी इंटरेस्टिंग बनाते हैं.

अब फिल्म से जुडी एक और खबर सामने आ रही है जिसके बाद आप भी फिल्म में और इंटरेस्ट लेने लगेंगे. लाल कप्तान में सैफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नज़र आएंगी. जी, हालांकि सोनाक्षी का किरदार मुख्य भूमिका में नहीं दिखेगा, वह एक कैमिया रोल में नज़र आएंगी, मगर फिल्म में उनका लुक बेहद इंटरेस्टिंग है और फैन्स की उत्सुकता बढाने का काम कर रहा है. देखिये -



बता दें की यह दूसरी बार होगा जब सैफ और सोनाक्षी सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नज़र आएँगे, इससे पहले भी दोनों, ताग्मंशु धुलिया की फिल्म 'बुलेट राजा' में रोमांस करते दिखे थे हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में नाकाम रही थी.

बता दें की 'लाल कप्तान' में सैफ अली खान के साथ मानव विज, ज़ोया हुसैन, दीपक डोबरियाल, सिमोन सिंह और सौरभ सचदेवा भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन किया है नवदीप सिंह ने और निर्माता हैं आनंद राय. लाल कप्तान 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load