'बोले चूड़ियाँ' से दिखी नवाज़ुद्दीन और तमन्ना के रोमांस की झलक

'बोले चूड़ियाँ' से दिखी नवाज़ुद्दीन और तमन्ना के रोमांस की झलक
By Vikas Tiwari

अपने हटके रोल्स और एक्टिंग के कारण दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दकी, जल्द ही हमें तमन्ना भाटिया के साथ उनकी आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'बोले चूड़ियाँ' में नज़र आने वाले हैं और हाल ही में फिल्म से दोनों के रोमांस की झलक दिखाता एक टीज़र जारी किया गया है जो की फैन्स को खासा पसंद आ रहा है.

विडियो में नवाज़ और तमन्ना के किरदार इशारों - इशारों में एक दूसरे से इश्क फरमाते नज़र आ रहे हैं, दोनों की केमिस्ट्री बेहद क्यूट लग रही है और नवाज़ को इस अवतार में देखना उनके फैन्स के लिए एक नयी और बढ़िया ट्रीट साबित होगा.

नवाज़ुद्दीन ने अपने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ फिल्म की झलक साझा करते हुए लिखा 'अब अपुन को लाइफ में कोई लफड़ा नहीं चाहिए, बस रोमांस और फॅमिली. ये रही #BoleChudiyan की एक झलक'. ये देखिये -



बोले चूड़ियाँ का निर्देशन किया है शमस नवाब सिद्दीकी ने और निर्माता हैं राजेश भाटिया और किरण जवेरी भाटिया. फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और तमन्ना भाटिया के साथ - साथ कबीर दुहन सिंह, अनुराग कश्यप और आदित्य श्रीवास्तव भी अहम् किरदारों में दिखेंगे.

End of content

No more pages to load