'सत्यमेव जयते 2' कन्फर्म! जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिका में!

'सत्यमेव जयते 2' कन्फर्म! जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिका में!
By Vikas Tiwari

पिछले साल स्वतंत्र दिवस पर रिलीज़ हुई जॉन अब्राहम, मनोज बाजपाई और आयशा शर्मा की फिल्म 'सत्यमेव जयते', बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और इसकी परफॉरमेंस को देखते हुए ही काफी वक़्त से हवाओं में ये खबर उड़ रही थी की फिल्म के निर्माता इसका सिक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं और अब यह कन्फर्म भी हो गया है.

जॉन अब्राहम हमें जल्द ही 'सत्यमेव जयते 2' में नज़र आने वाले हैं और इस बार उनके साथ फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखेंगी, दिव्या खोसला कुमार. भूषण कुमार की पत्नी दिव्या, एक फिल्म निर्माता होने के साथ ही अभिनेत्री भी हैं और कई बॉलीवुड फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं. फिल्म का एनाउन्स्मेंट पोस्टर, क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्विटर पर शेयर किया, देखिये -



'सत्यमेव जयते' का निर्देशन करने वाले मिलाप जावेरी ही, 'सत्यमेव जयते 2' का भी निर्देशन करेंगे और फिल्म के निर्माता हैं, भूषण कुमार, क्रिशन कुमार, मोनिशा अडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल अडवाणी.

खबर है की इस फिल्म में भी मनोज बाजपाई अहम् भूमिका में दिखेंगे, साथ ही ईशा तलवार और ऋषिकेश जोशी भी नज़र आएँगे. सत्यमेव जयते 2 अगले साल 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती के मौके पर रिलीज़ होगी.

फ़िलहाल, जॉन की आगामी फिल्म, अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही 'पागल्पंती' है, जिसमे वे अनिल कपूर, इलियाना डी क्रूज़, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौटेला और सौरभ शुक्ला के साथ नज़र आएँगे. फिल्म 22 नवम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load