By Vikas Tiwari
अक्सर विवादों में पड़ने के लिए मशहूर बॉलीवुड के 'बॉडीगार्ड' सलमान खान के साथ - साथ उनके अपने बॉडीगार्ड भी उन्ही की तरह विवादों में पड़ते रहते हैं, और तो और, खुद को फिल्म 'बॉडीगार्ड' का 'लवली सिंह' समझ कर लोगों को 2-4 जड़ भी देते हैं.
जी, बात हो रही है सलमान खान के पूर्व बॉडीगार्ड 'अनज़ कुरैशी' की जिन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मोरादाबाद में स्टेरॉइड ओवरडोज़ लेकर ख़ूब हुडदंग मचाया, जिसके बाद अनज़ को पुलिस ने अरेस्ट किया और उसके बाद अनाज को एक मानसिक अस्पताल में रेफेर कर दिया गया है.
लोकल लोगों का कहना था की अनाज़ ने स्टेरॉइड ओवरडोज़ के बाद न सिर्फ हल्ला मचाया बल्कि पब्लिक प्लेस में लोगों से हाथापाई की और ईंटें तक फेंक कर लोगों पर हमला किया जिसके बाद पुलिस बुलाई गयी और अनाज को किसी तरह काबू किया गया. देखिये एक न्यूज़ चैनल का विडियो -
सलमान के पूर्व बॉडीगार्ड ने स्टेरॉइड ओवरडोज़ लेकर मचाया हुडदंग
-
Saturday, September 28, 2019
अनज़ इससे पहले सलमान के बॉडीगार्ड के तौर पर काम कर चुके हैं साथ ही वे सलमान के बॉडीगार्ड 'शेरा' की सिक्यूरिटी एजेंसी में भी काम कर चुके हैं. गौरतलब है की सलमान के बॉडीगार्ड अक्सर विवादों में पड़ते रहते हैं, सलमान के मुख्य बॉडीगार्ड, शेरा भी इससे पहले कई बार कई बार ऐसे मामलों में फंस चुके हैं.


