नील नितिन मुकेश की 'बायपास रोड' के फर्स्ट लुक जारी!

नील नितिन मुकेश की 'बायपास रोड' के फर्स्ट लुक जारी!
By Vikas Tiwari

लगातार मोशन पोस्टर रिलीज़ करने के बाद आखिरकार नील नितिन मुकेश की आगामी थ्रिलर फिल्म 'बायपास रोड' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है और लगता है नील नितिन मुकेश के बचने का चांस कम है.

जी, पोस्टर में नील का किरदार एक व्हीलचेयर पर बैठा नज़र अ आ रहां है जिसका मतलब है की वो भागने में असमर्थ हैं और उसके शरीर के पर नज़र आ रही है एक परछाई जो की एक शख्स के हाथ में पकडे चाक़ू की है, जिसका मतलब यही है जो भी नील को मारने आया है उसका कामयाब होना लगभग तय है. देखिये -



अब कौन है ये शख्स और क्या कहानी है नील की 'बायपास रोड' की यह तो हमें फिल्म का ट्रेलर देख कर ही पता लगेगा जिसके लिए हमें इंतज़ार करना पड़ेगा अगले सोमवार का यानी 30 सितम्बर का जबी ट्रेलर रिलीज़ होगा.

बायपास रोड एक आगामी थ्रिलए बॉलीवुड फिल्म है जिसमे नील नितिन मुकेश के साथ, अदा शर्मा, सुधांशु पाण्डेय, राजित कपूर, गुल पनाग और शमा सिकंदर अहम् भूमिकाओं में नज़र आएँगे. फिल्म का निर्देशन किया है नील के भाई, नमन नितिन मुकेश ने और निर्माता हैं मदन पालीवाल और नील नितिन मुकेश. फिल्म 1 नवम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load