'लाल कप्तान' से दीपक डोबरियाल उर्फ़ 'पप्पी जी' का फर्स्ट लुक जारी!

'लाल कप्तान' से दीपक डोबरियाल उर्फ़ 'पप्पी जी' का फर्स्ट लुक जारी!
By Vikas Tiwari

'तनु वेड्स मनु' फिल्म सीरीज में 'पप्पी जी' का किरदार निभाने से मशहूर हुए बॉलीवुड कलाकार दीपक डोबरियाल, हमें जल्द ही सैफ अली खान की आगामी थ्रिलर फिल्म 'लाल कप्तान' में नज़र आने के लिए तैयार हैं और फिल्म से उनका फर्स्ट लुक फैन्स को ज़रूर पसंद आएगा.

लाल कप्तान का ट्रेलर जारी हो चूका है और सैफ का अघोरी किरदार लोगों को पसंद भी आ रहा है. नवदीप सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सैफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी हमें एक कैमियो रोल में नज़र आएंगी, कल उनका लुक रिलीज़ करके दर्शकों की उत्सुकता बढाने के बाद अब निर्माताओं ने फिल्म से दीपक डोबरियाल उर्फ़ 'पप्पी जी' का भी फर्स्ट लुक जारी कर दिया है.

पोस्टर में दीपक अपने किरदार में बड़े ही इंटरेस्टिंग लुक में पानी पीते नज़र आ रहे हैं और उनके आस पास खड़े हैं 2 खतरनाक शिकारी कुत्ते, उनके किरदार का टाइटल है 'द ट्रैकर' यानी जो सब पर नज़र रखता हो. दीपक ने अपना लुक इन्स्टाग्राम पर शेयर किया, देखिये -

View this post on Instagram

Tracker

A post shared by Deepak Dobriyal ( Asli Wala ) (@deepakdobriyal1) on



बता दें की लाल कप्तान में सैफ अली खान और दीपक डोबरियाल के साथ ही ज़ोया हुसैन, मानव विज, सिमोन सिंह, सौरभ सचदेवा भी दिखाई देंगे साथ ही कैमियो रोल में सोनाक्षी सिन्हा भी नज़र आएंगी.

लाल कप्तान का निर्देशन किया है नवदीप सिंह ने और निर्माता हैं इरोस इंटरनेशनल और कलर येलो पिक्चर्स. फिल्म 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load