'तूफ़ान' के फर्स्ट लुक पोस्टर में ज़बरदस्त है फरहान अख्तर का लुक

'तूफ़ान' के फर्स्ट लुक पोस्टर में ज़बरदस्त है फरहान अख्तर का लुक
By Vikas Tiwari

भाग मिल्खा भाग के बाद फरहान अख्तर, एक बार फिर हमें उनकी आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'तूफ़ान' से एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. फिल्म को लेकर फरहान के फैन्स बेहद उत्सुक हैं और दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतर रहा है 'तूफ़ान' का फर्स्ट लुक पोस्टर.

पोस्टर में फरहान अख्तर, अपने किरदार में बॉक्सिंग रिंग में खड़े प्रैक्टिस करते नज़र आ रहे हैं. भाग मिल्खा भाग में फरहान ने मिल्खा सिंह के किरदार के लिए जो बॉडी बनायी थी, तूफ़ान में फरहान उस तयारी को अगले मकाम पर ले गए हैं जो की पोस्टर में उनकी फिटनेस और बॉडी देख कर साफ़ नज़र आ रहा है. फरहान ने कुछ देर पहले ही पोस्टर इन्स्टाग्राम पर शेयर किया, देखिये -



'तूफ़ान' में फरहान, एक बॉक्सर 'अलोक ओबेरॉय' का किरदार निभा रहे हैं जो की एक बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतने के लिए कड़ी मेहनत और तयारी करता है और उसकी मदद करते उनके कोच, लम्बोदर संधू के रूप में दिखेंगे परेश रावल. साथ ही फिल्म में ईशा तलवार, मृणाल ठाकुर, मोहन अगाशे, दर्शन कुमार और सुप्रिया पाठक भी नज़र आएँगे.

तूफ़ान का निर्देशन भी, 'भाग मिल्खा भाग' के निर्देशक, राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने ही किया है और फरहान के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म होगी. तूफ़ान के निर्माता हैं, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, राकेश ओमप्रकाश महरा, पी एस भारती और राकेश टंडन. फिल्म अगले साल, 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load