अमिताभ का वायरल ट्वीट, 3जी, 4जी नहीं बल्कि ये ‘जी’ होते थे हमारे ज़माने में!

अमिताभ का वायरल ट्वीट, 3जी, 4जी नहीं बल्कि ये ‘जी’ होते थे हमारे ज़माने में!
By Vikas Tiwari

भाई आज कल हर कोई 3जी और 4जी के ज़रिये सोशल मीडिया, यूट्यूब और इन्टरनेट पर मशरूफ रहता है, बिना नेटवर्क के मोबाइल किसी काम का नहीं और मोबाइल के बिना हमारा काम नहीं चलता. अमिताभ बच्चन, जो की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं उन्होंने हाल ही में इस पर ट्वीट करते हुए बताया की उनके ज़माने में कौन सा 'जी' होता था.

हाल ही में अमिताभ ने एक ट्वीट किया, उन्होंने रक तस्वीर शेयर की जिस पर लिखा था, 'हमारे बचपन में 3जी, 4जी, 5जी नहीं होते थे, सिर्फ गुरु जी और पिता जी, माता जी होते थे, एक ही थप्पड़ में नेटवर्क आ जाता था'. इसे पढ़ कर फैन्स की हंसी नहीं रुकी और लोगों ने इसे जमकर रीट्वीट किया और शेयर किया.



इस ट्वीट को अब तक 70 हज़ार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका का है और 6 हज़ार से ज्यादा बार रीट्वीट. अमिताभ के इस ट्वीट से लगभग हर वो शख्स जिसने मोबाइल से पहले का या 3जी से भी पहले का ज़माना देखा है, वो रिलेट ज़रूर कर सकता है.

फिल्मों की बात करें तो अमिताभ हमें जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र', 'झुण्ड', 'गुलो सिताबो' और भी कई फिल्मों में नज़र आएँगे. हाल ही में अमिताभ बच्चन को, दादा साहेब फाल्के अवार्ड देने की भी घोषणा की गयी है जिसे उनके फैन्स बेहद खुश हैं.

End of content

No more pages to load