नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की 'रोम रोम में' बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए सेलेक्ट!

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की 'रोम रोम में' बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए सेलेक्ट!
By Vikas Tiwari

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फैन फौल्लिंग लगातार बढती जा रही है और फैन्स के लिए नवाज़ुद्दीन भी अलग-अलग तरह की फ़िल्में लेकर आ रहे हैं उन्हें एंटरटेन करने के लिए, इन्ही फिल्मों में अगली फिल्म है 'रोम रोम में' जिसका फर्स्ट पोस्टर नवाज़ ने फैन्स के साथ किया है

पोस्टर में नवाज़ का किरदार 'रोम' में नज़र आ रहा है. अपने किरदार में नवाज़ काफी इंटरेस्टिंग लग रहे हैं और उनका लुक भी बढ़िया है. नवाज़ ने पोस्टर में अपना लुक शेयर करते हुए बताया की उनकी यह फिल्म बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए सेलेक्ट हुई है-



'फोटोग्राफ' जैसी कंटेंट फिल्म करने के बाद नवाज़ ऐसी ही एक और फिल्म में नज़र आने वाले हैं. 'रोम रोम में' का निर्देशन किया है तनिष्ठा चैटर्जी ने और नवाज़ुद्दीन के साथ - साथ फिल्म में वेलेंटिना कोर्टी और ईशा तलवार भी नज़र आएंगी.

फिल्म हमें देखने को कब मिलेगी इसका खुलासा अभी तक नही हुआ है मगर, रोम रोम में को बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा. यह फेस्टिवल 3 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक चलेगा.

नवाज़ हमें जल्द ही अक्षय कुमार स्टारर, फरहाद सामजी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'हाउसफुल 4' में कैमिया रोल में नज़र आएँगे. हाउसफुल 4, 25 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load