कार्तिक आर्यन ने शुरु की 'दोस्ताना 2' की तैयारी

कार्तिक आर्यन ने शुरु की 'दोस्ताना 2' की तैयारी
By Vikas Tiwari

अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और देसी इर्ल प्रियंका चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल बनने के लिए पूरी तरह तैयार है. दोस्ताना 2 में, हमें कार्तिक आर्यन, जाह्न्वी कपूर और लक्ष्य नज़र आएँगे और फिल्म के लिए कार्तिक ने अपनी तैयारी भी शुरु कर दी है.

हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमे उनके हाथ में दोस्ताना 2 की स्क्रिप्ट है, कार्तिक ने तस्वीर पर कैप्शन लिखा 'दोस्ताना 2 का प्रेप शुरु'. देखिये -

View this post on Instagram

#Dostana2 ka Prep Shuru 🌈 .. 📸- @collindcunha

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on



कार्तिक के तस्वीर शेयर करते ही फैन्स ने भी उन्हें बढाई देते हुए कमेंट्स करने शुरु क्र दिए जिससे पता चलता है फैन्स आखिर दोस्ताना 2 के लिए कितने एक्साइटेड हैं.

गौरतलब है की यह पहली बार होगा जब कार्तिक आर्यन और जाह्न्वी कपूर एक साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएँगे. दोस्ताना 2 का निर्देशन करेंगे कोलिन डी कुन्हा और निर्माता हैं करण जोहर. फिल्म हमें अगले साल देखने को मिलेगी.

इसके अलावा कार्तिक हमें जल्द ही मुदस्सर अज़ीज़ की फिल्म, 'पति पत्नी और वो' में भी आनन्या पाण्डेय और भूमि पेड्नेकर के साथ दिखेंगे. फिल्म 6 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load