'कमांडो', जो की बॉलीवुड की सबसे सफल एक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक है, इस फिल्म सीरीज के तीसरे पार्ट, 'कमांडो 3' में एक्टर विद्युत जामवाल फिर से सिल्वर स्क्रीन पर 'करणवीर सिंह डोगरा' की भूमिका में ज़बरदस्त एक्शन करते दिखने के लिए तैयार हैं.
फिल्म के निर्माताओं ने 'कमांडो 3 'का दिलचस्प पहला पोस्टर जारी कर दिया है और विद्युत के फैन्स सोशल मीडिया पर इसे लेकर बेहद उत्सुक हैं. पोस्टर में विद्युत जमवाल, कमांडो के रूप फुल ऑन एक्शन मोड में नज़र आ रहे हैं, विद्युत् ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ पोस्टर साझा करते हुए लिखा: 'मिशन बहुत बड़ा है और यह खेल का समय है! पेश है # कमांडो 3 का पहला पोस्टर। 29 नवंबर को रिलीज हो रही है '. देखिये -
कमांडो 3 में, विद्युत जामवाल के साथ-साथ हमें, अदा शर्मा, अंगिरा धर, गुलशन देवैया और राजेश तैलंग भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएँगे.
कमांडो 3 के निर्माता हैं रिलायंस एंटरटेनमेंट, मोशन पिक्चर कैपिटल और सह निर्माता हैं, सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड. फिल्म का निर्देशन किया है आदित्य दत्त ने और यह रिलीज़ होगी 29 नवंबर को.


