चिरंजीवी और अमिताभ की 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' का ऐसा रहा पहले दिन प्रदर्शन

चिरंजीवी और अमिताभ की 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' का ऐसा रहा पहले दिन प्रदर्शन
By Vikas Tiwari

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की कमबैक फिल्म 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस पर्दर्शन ठीक - ठाक रहा है. फिल्म में अमिताभ बच्चन का होना इसके लिए कुछ हद तक फायदेमंद साबित हुआ है और पहले दिन फिल्म ने ठीक ठाक कमाई कर ली है.

1200 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई सैरा नरसिम्हा रेड्डी का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की मेगा एक्शन थ्रिलर 'वॉर' और हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षत फिल्म 'जोकर' के साथ हुआ था इसके बावजूद चिरंजीवी की ऐतिहासिक ड्रामा दर्शकों तो ठीक - ठाक पसंद आई है.

सैरा नरसिम्हा रेड्डी ने पहले दिन 2.60 करोड़ रूपए की कमाई की है. हालांकि फिल्म ने ओवरसीज ज्यादा बढ़िया कमाई की है. फिल्म के लिए वर्ड ऑफ़ माउथ भी बढ़िया ही रहा है. तरन आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी -



बता दें की सुरेंदर रेड्डी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' में, चिरंजीवी के साथ - साथ नयनतारा, तमन्ना, सुदीप, विजय सेतुपति, जगपति बाबु, लक्ष्मी गोपालस्वामी, ब्रह्म्जी, रवि किशन, अनुष्का शेट्टी और अमिताभ बच्चन भी नज़र आए हैं. फिल्म कल, गाँधी जयंती पर रिलीज़ हुई है.

End of content

No more pages to load