पार्टी सौंग ऑफ़ द इयर है सुशांत - जैकलीन की फिल्म ड्राइव का 'मखणा'

पार्टी सौंग ऑफ़ द इयर है सुशांत - जैकलीन की फिल्म ड्राइव का 'मखणा'
By Vikas Tiwari

सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फ़र्नानडेज़ की काफी समय से अटकी फिल्म 'ड्राइव' आखिरकार नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है और फिल्म का गाना 'मखणा' सुनने के बाद आप भी फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हो जाएँगे.

ड्राइव का अपबीट गाना 'मखणा' रिलीज़ कर दिया गया है और बहुत समय के बाद किसी बॉलीवुड फिल्म में एक बढ़िया पार्टी सौंग सुनने को मिलने वाला है. गाना और इसका विडियो दोनों काफी मजेदार है और अगर आप काफी समय से कहीं घुमने नहीं गए हैं तो हो सकता है इसका विडियो देख कर आप भी निकल पड़े किसी ड्राइव पर.

गाने को गाया है यासीर देसाई और असीस कौर ने, लिखा है ओज़िल दलाल ने और म्यूजिक कंपोज़ किया है तनिष्क बागची ने. विडियो में हमें सुशांत सिंह राजपुर और जैकलीन फ़र्नानडेज़ के किरदार अपने दोस्तों के साथ मज़े करते और ज़िन्दगी का आनंद लेते नज़र आ रहे हैं जो की दर्शकों को ज़रूर पसंद आएगा. देखिये -



बता दें की 'ड्राइव' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो की काफी समय से अटकी हुई थी. हाल ही में नेटफ्लिक्स ने अपने डिजिटल प्लेटफार्म के लिए इसे राइट्स खरीद लिए थे और अब फिल्म को 1 नवम्बर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा.

ड्राइव का निर्देशन किया है तरुण मनसुखानी ने और निर्माता हैं करण जोहर और अपूर्व मेहता. फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फ़र्नानडेज़ के साथ ही विक्रमजीत विर्क, सपना पब्बी, बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी और विभा छिब्बर भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आएँगे.

End of content

No more pages to load