चिरंजीवी की 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' निकली ‘साहो’ से आगे, कमाए इतने करोड़!

चिरंजीवी की 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' निकली ‘साहो’ से आगे, कमाए इतने करोड़!
By Vikas Tiwari

चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन की मेगा बजट पीरियड ड्रामा फिल्म चाहे हिंदी वर्ज़न में 'बाहुबली' या 'साहो' की तरह ख़ास कमाल नहीं कर पायी हो लेकिन इस फिल्म ने तेलुगु राज्यों में ज़बरदस्त कमाई की है और साहो को पछाड़ दिया है.

ट्रेड पंडितों के अनुसार सैरा नरसिम्हा रेड्डी ने पहले दिन 37-38 करोड़ रुपये का बिज़नस किया है. और प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो को पछाड़ दिया है. साहो ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में, 36.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी जिसे सैरा नरसिम्हा रेड्डी ने पीछे छोड़ दिया है.

चिरंजीवी की इस फिल्म को क्रिटिक्स से रेटिंग कुछ ख़ास नहीं मिली है मगर दर्शकों की उत्सुकता फिल्म को लेकर पहले दिन सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस पर ज़रूर नज़र आई है, अब देखना यह है की वर्ड ऑफ़ माउथ फिल्म को आगे बढ़ने में कितनी मदद करता है.

सैरा नरसिम्हा रेड्डी का निर्देशन किया है सुरेंदर रेड्डी ने और निर्माता हैं राम चरण. फिल्म में चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन के साथ ही, नयनतारा, तमन्ना, जगपति बाबु, सुदीप, विजय सेतुपति, निहारिका, लक्ष्मी गोपालस्वामी, ब्रह्म्जी और भी बहुत से कलाकार नज़र आये हैं.

End of content

No more pages to load